सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

अपना कर्मज्ञान खाता बंद करें

खाता आप खुद बंद कर सकते हैं — यहीं से, या ऐप से। इस पन्ने पर साफ़ लिखा है कि क्या मिटेगा और कानून के कारण हमें क्या रखना पड़ता है।

जो उसी वक्त मिट जाता है

  • आपका नाम, ईमेल, फ़ोन और फ़ोटो
  • आपका जन्म विवरण और ज्योतिष का सहेजा काम: कर्म चक्र, भविष्यवाणियाँ, AI से पूछें वाली जन्म प्रोफ़ाइल
  • AI से पूछें और भविष्यवाणी वाली बातचीत
  • पते, कार्ट और पसंद की सूची
  • आपके लिखे रिव्यू और रेटिंग
  • सहायता के टिकट और उनके संदेश
  • परामर्श के दौरान की चैट, और बुकिंग में लिखी आपकी बातें
  • आपकी दी हुई सहमतियाँ और सूचनाओं की सेटिंग
  • इस ब्राउज़र में सहेजे चार्ट और जन्म विवरण
  • आपका लॉग इन: यह बंद कर दिया जाता है, फिर इस खाते में कोई दोबारा लॉग इन नहीं कर सकता

जो 8 साल रखा जाता है, फिर मिटता है

  • ऑर्डर और उनके GST बिल, उसी नाम और बिल के पते के साथ जिस पर बिल बना था
  • भुगतान, रिफ़ंड और हमारा हिसाब-किताब
  • क्रेडिट में क्या खरीदा और क्या खर्च हुआ: AI से पूछें, भविष्यवाणी, अंक ज्योतिष वॉलेट और पास, कर्मज्ञान क्रेडिट, जन्म ग्रन्थ
  • परामर्श की बुकिंग (तारीख, ज्योतिषी, रकम), आपकी लिखी बातों के बिना

भारत का टैक्स कानून (GST और कंपनी कानून) कहता है कि पैसों का हिसाब 8 साल तक रखा जाए। हम उतना ही रखते हैं जितना इस हिसाब के लिए ज़रूरी है — आपका ईमेल, फ़ोन और डिलीवरी का पता इसमें से हटा दिया जाता है — और इसका कोई और इस्तेमाल नहीं होता। उसके बाद यह भी मिटा दिया जाता है।

आप पक्का करते ही खाता बंद हो जाता है — अनुरोध के 30 दिन के भीतर तो हर हाल में। यह वापस नहीं होता: बाद में लौटें, तो नया खाता बनाना होगा।

खाता बंद करें

कर्मज्ञान ऐप में

प्रोफ़ाइल खोलिए, फिर "आपका डेटा, आपका हक", फिर "खाता बंद करें"। वहाँ भी ठीक वही होता है जो इस पन्ने से होता है।

लॉग इन नहीं हो पा रहा?

खाते वाले ईमेल से privacy@karmgyan.com पर लिखकर खाता मिटाने को कहिए। 30 दिन के भीतर हम मिटा देंगे।

पूरी प्राइवेसी पॉलिसी पढ़ें